एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पेटरवार प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share

धनबाद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शौचालय निर्माण योजना की शेष भुगतान राशि जारी करने के एवज में घूस मांगने का आरोप है।

शिकायत के बाद एसीबी ने कराया सत्यापन

एसीबी धनबाद के अपर पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार महतो ने बताया कि प्रमंडलीय कार्यालय को एक संवेदक ने शिकायत दी थी कि ओरदाना 10+2 उच्च विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भुगतान की शेष राशि जारी करने के लिए पेटरवार प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू मो. गुलाम रसूल 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपित द्वारा आठ हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

जाल बिछाकर रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपित

सत्यापन सही पाए जाने पर एसीबी धनबाद थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और ट्रैप टीम का गठन किया गया।

गुरुवार को टीम ने पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पुराने भवन में जाल बिछाया। इस दौरान मो. गुलाम रसूल को परिवादी से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई।

प्रधान सहायक के अतिरिक्त प्रभार में थे तैनात

गिरफ्तार आरोपित मो. गुलाम रसूल पेटरवार प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी ने आरोपित को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031