एलपीजी की किल्लत पर संसद परिसर में विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा- ‘खाली सिलेंडर, खाली वादे’

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने मकर द्वार पर खाली सिलेंडर की तस्वीरें लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

विरोध में शामिल नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर, राजद सांसद मीसा भारती और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद रहे। सांसदों ने हाथों में एक बड़ा बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था, ‘खाली सिलेंडर, खाली वादे’। विपक्षी सांसदों ने मांग कि देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत के बीच सरकार तुरंत कदम उठाकर गैस आपूर्ति सामान्य करे।

विपक्ष ने एलपीजी पर संसद में चर्चा की मांग की

विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट और देश में ईंधन की कथित किल्लत को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की विदेश नीति को अपनी निजी विदेश नीति बना लिया है। यह जगहंसाई बन गई है। राहुल ने कहा- वह वही करेंगे जो अमेरिका और इजराइल कहेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया है कि आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल को लेकर समस्या आएगी।

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक शाम पांच बजे से होगी। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी इसमें मौजूद रहने की उम्मीद है। हालांकि बैठक में राहुल गांधी नहीं रह पाएंगे। उन्होंने कहा- वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031