Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आगरा में बड़ा हादसा: यमुना नदी में डूबने से चार लोगों की मौत, दो को बचाया गया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

आगरा, 12 मई । उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान छह लोग डूब गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

जन्मदिन समारोह में आए थे रिश्तेदार

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम आगरा के विद्यापुरम फाउंड्री नगर निवासी सौरभ पुत्र भूरी सिंह नाई की एक वर्षीय पुत्री नित्या का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कुछ रिश्तेदार बाहर से आए हुए थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंगलवार को सभी लोग यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे।

बच्चों को बचाने में हादसा

बताया गया कि थाना कमला नगर क्षेत्र अंतर्गत बल्केश्वर घाट पर दोपहर करीब एक बजे दो बच्चे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी नदी में उतर गए और देखते ही देखते छह लोग डूब गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डूबने वालों में कान्हा (22), महक (19), रिया (17), विक्की (11), काजल (17) और अंशु (13) शामिल थे।

स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू

डूबते लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग नदी में कूद पड़े। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और पीएसी की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से पांच लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। काजल और अंशु को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि कान्हा, महक और रिया की मौत हो गई।

वहीं एक अन्य बच्चे विक्की को कई घंटे बाद गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि बल्केश्वर घाट पर यमुना नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए कुछ युवक-युवतियों और बच्चों ने यमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया था। इसी दौरान छह लोग नदी में डूब गए, जिनमें चार की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031