Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

वाराणसी, 11 मई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। दोनों नेताओं ने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से लाए गए पवित्र जल से ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया।

पूजा-अर्चना के दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोमनाथ संकल्प महोत्सव में हुए शामिल

दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय हाल में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और अतिथियों ने सामूहिक “ॐ जप” किया।

मंदिर के शास्त्रियों और छात्र-छात्राओं की ओर से शंखनाद भी किया गया। साथ ही सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जुड़े विशेष कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पार्थिव शिवलिंग बना आकर्षण का केंद्र

मंदिर परिसर स्थित सोमनाथ भवन में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग स्थापित किया गया, जो भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के स्वरूप का प्रतीक माना गया। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘सोमनाथ संकल्प’ का पाठ भी किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकल्प का वाचन किया, जबकि उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों ने सामूहिक रूप से उसका उच्चारण किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जुड़े आयोजनों का लाइव स्ट्रीम प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया।

पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

वाराणसी पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आज का दिन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31