Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, टूटी वर्षों पुरानी परंपरा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

RANCHI : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा लहराया, राष्ट्रगान की धुन से पूरा इलाका देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

परंपरागत रूप से मोरहाबादी मैदान में हर वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार की तस्वीर अलग रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में व्यस्त होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में राज्यपाल गंगवार ने यह ज़िम्मेदारी निभाई और ध्वजारोहण किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत शहीदों को नमन करते हुए की और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि अब तक रांची में मुख्यमंत्री और उपराजधानी दुमका में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण की परंपरा रही है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई और राज्यपाल ने राजधानी में झंडा फहराया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31