झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

Share

RANCHI : झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का निधन हो गया, उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। वे 62 वर्ष के थे बीते कुछ दिनों से वे अपोलो अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को बाथरूम में फिसलकर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। ब्रेन इंजरी के चलते उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। शुरुआत में उन्हें जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया। कुछ दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

रामदास सोरेन कोल्हान क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे और मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में लिखा, ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा…अंतिम जोहार दादा।आज रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए जनता के समक्ष रखा जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930