दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का दसवां दिन विधिवत संपन्न, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया अनुष्ठान

Share

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद आज उनके पारंपरिक श्राद्ध कर्म का दसवां दिन विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय पारंपरिक विधानों के अनुसार श्रद्धांजलि अर्पित की और अनुष्ठान पूरा किया।

श्राद्ध कर्म में परिवार के सदस्य, नजदीकी शुभचिंतक, समाज के प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिशोम गुरु के आदर्शों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। ज्ञात हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हाल ही में निधन हो गया था, जिससे समूचे झारखंड सहित देशभर में शोक की लहर फैल गई थी। उनका जीवन आदिवासी अस्मिता और हक-अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031