Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

PM मोदी की अपील पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, CM ने घटाया कारकेड

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत अपील को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि डीजल और पेट्रोल की बचत के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या न्यूनतम की जाएगी। साथ ही मंत्रियों, निगम-बोर्ड के अध्यक्षों, सदस्यों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बिना अतिरिक्त वाहनों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरकार ने आम लोगों से भी मेट्रो, बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के अधिक इस्तेमाल का आग्रह किया है। इसके अलावा सभी सरकारी विभागों को अधिकतम बैठकों और कॉन्फ्रेंस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी दफ्तरों में संचालित कैंटीनों में पाम ऑयल के कम से कम इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन कदमों से ईंधन संरक्षण के साथ-साथ संसाधनों की बचत और खर्च में कमी लाने में मदद मिलेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31