Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

NEET छात्रा की मौत से भागलपुर में हड़कंप, हॉस्टल में शिफ्ट होते ही उठाया खौफनाक कदम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। भागलपुर में एक नीट छात्रा ने दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना, बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर (झौआ कोठी) स्थित विंध्यवासिनी लॉज में हुई।

देर रात जब बगल के कमरे में रहने वाली छात्रा ने मृतका का दरवाजा खटखटाया, तो उसने नहीं खोला। इसके बाद छात्रा चिल्लाने लगी। अन्य छात्रों ने आवाज सुनकर मकान मालिक को बुलाया और इसकी जानकारी उनके मौसेरे भाई अंकुश को दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना के बाद अंकुश हॉस्टल पहुंचे, जहां मृतका को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल संचालक और मृतका के मौसेरे भाई की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका की पहचान अररिया की रहने वाली छात्रा सृष्टि सिंह (17) के रूप में हुई है। मृतका छात्रा सृष्टि सिंह रविवार दोपहर 4:00 बजे ही हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। इससे पहले वह एसएम कॉलेज रोड स्थित एक हॉस्टल में रहती थी। वहां रिपेयरिंग के नाम पर सभी छात्रों को खाली कराया जा रहा था, जिसके कारण उसने भी वहां से कमरा खाली किया और यहां शिफ्ट हुई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिफ्ट कराने में उसके पिता मनीष कुमार सिंह, मौसेरे भाई और उसकी मां भी शामिल थे। शिफ्ट कराने के बाद देर शाम उसके माता-पिता घर के लिए निकल गए थे। उसके मौसेरे भाई भागलपुर में ही रहकर पढ़ाई करते हैं। इधर, उसके माता-पिता घर पहुंचे भी नहीं थे कि उन्हें बेटी की मौत की खबर मिल गई। इसके बाद जलालगढ़ से वे फिर भागलपुर के लिए रवाना हुए। देर रात तक परिजन भागलपुर पहुंचे, जहां बेटी की मौत को देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है।

पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के मौसेरे भाई अंकुश ने बताया कि शाम में हॉस्टल संचालक का कॉल आया कि जिस कमरे में शिफ्ट कराया गया है, वह बंद है। हम यहां आए तो मेरे सामने दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह पंखे से झूल रही थी। पिता अररिया में बिजली की दुकान चलाते हैं। छात्रा के हॉस्टल आने तक का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है, जिसमें छात्रा असहज नजर आ रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31