Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

NEET-UG 2026 रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद CBI जांच के आदेश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची : नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन बाद में कई राज्यों से पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। राजस्थान एसओजी की जांच में दावा किया गया कि वायरल “गेस पेपर” के 100 से ज्यादा सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे। इसके बाद मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। इसी कारण परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया। सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जांच एजेंसियों ने राजस्थान, उत्तराखंड और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है।

परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों में भारी नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने महीनों मेहनत की, लेकिन पेपर लीक ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छात्रों का भरोसा टूट गया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

NTA ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन नहीं करना होगा। पुराने आवेदन मान्य रहेंगे और नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930