NDA बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

Share

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एनडीए नेतृत्व ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रसेवा के 4399 दिन पूरे करने पर बधाई दी। साथ ही उनके सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं भी व्यक्त की गईं।

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा दे रहा है और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास और सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में भी सम्मानित किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930