Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बीज गुणवत्ता पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सख्त, हर बीज की होगी वैज्ञानिक जांच

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बीज गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कृषि भवन, पटना में आयोजित समीक्षा बैठक में बीज विश्लेषण प्रयोगशालाओं और विभागीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने सरकारी कृषि प्रक्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों तक पहुंचने से पहले प्रत्येक बीज की वैज्ञानिक एवं प्रयोगशाला स्तर पर अनिवार्य जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीज की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को बाजार में उपलब्ध बीजों की नियमित निगरानी और जांच अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय में सुधार आए।

समीक्षा बैठक में आधुनिक तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और वैज्ञानिक परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि बिहार के हर किसान तक बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और आधुनिक कृषि सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने अधिकारियों को “समृद्ध किसान, विकसित बिहार” के संकल्प को साकार करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि ही बिहार के विकास का सबसे मजबूत आधार है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930