विधायक तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, कहा– ‘अगर हम होते तो उनका बुखार छुड़ा देते’

Share

PATNA : बिहार विधानसभा में आज विधायक तेज प्रताप यादव और सम्राट चौधरी के बीच जोरदार विवाद देखने को मिला। तेज प्रताप ने सदन में लालू प्रसाद यादव पर हुई टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अपराधी छवि के लोग हैं और यदि हम होते तो उनका बुखार छुड़ा देते।

तेज प्रताप के इस बयान ने विधानसभा का माहौल तनावपूर्ण कर दिया, तेज प्रताप ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी की करतूतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा गर्म है, अधिकारियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30