तेजस्वी यादव की जान को खतरा, राबड़ी देवी का बड़ा दावा– ‘चार बार हो चुकी है हत्या की कोशिश’

Share

PATNA : बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सनसनीखेज दावा किया है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश हो चुकी है, राबड़ी देवी ने सरकार से तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। राबड़ी देवी ने यह बयान बिहार विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिया, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा।

राबड़ी देवी का नीतीश पर तंज, “क्या नीतीश के पैदा होते ही बनी थी दुनिया?”

मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसते हुए कहा नीतीश जब से पैदा हुए हैं, तब से ही क्या दुनिया बनी है? क्या सब कुछ उन्हीं के आने के बाद हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेता सदन की मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं। राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा हम गाली देने वाले लोग नहीं हैं लेकिन बीजेपी के लोग सदन में परिवार पर गाली दे रहे हैं, सत्ता पक्ष का रवैया विपक्ष की आवाज दबाने वाला है।

मतदाता सूची संशोधन को बताया संविधान विरोधी साजिश

24 जुलाई को विधानसभा में SIR यानी मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष ने जोरदार विरोध जताया। तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटरों को सूची से बाहर करने की संविधान विरोधी साजिश है।

तेजस्वी की तीखी टिप्पणी से गरमाया सदन

विधानसभा में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर कड़ा हमला बोला और कहा अगर जरूरत पड़ी तो हम चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं, अभी सारे विकल्प खुले हैं। बात यहीं नहीं रुकी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए तेजस्वी ने कहा ज्यादा मत बोलिए, आपकी पतलून गीली हो जाएगी। इस टिप्पणी पर सम्राट चौधरी भड़क उठे और पलटवार किया जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा?

सदन में हंगामा, हाथापाई की नौबत

बीजेपी विधायक जनक सिंह की टिप्पणी के बाद माहौल और बिगड़ गया, सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी और तीखी जुबानी जंग हुई हालात इतने बिगड़े कि सदन में हाथापाई की नौबत आ गई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930