झारखंड में 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Share

RANCHI : झारखंड में अगले 72 घंटे तक मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आठ जुलाई तक यह स्थिति बनी रह सकती है, मौसम विभाग ने रांची सहित सात जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। रांची, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में आज भारी बारिश हो सकती है, जबकि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में 10 जुलाई तक अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 8 जुलाई को सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिलों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है, रांची में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक सामान्य से 75 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रशासन ने बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है, निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031