गोड्डा की घटना पर भाजपा का बड़ा हमला, मंत्री इरफान अंसारी पर उठाए सवाल

Share

GODDA : ठाकुर गंगटी गांव में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ने सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी लेकिन 108 एंबुलेंस सेवा के लिए परिवार ने तीन घंटे तक इंतजार किया। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से बच्ची ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है, भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक वीडियो बयान में मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा इरफान अंसारी, आपको तो चापाकल में डूब जाना चाहिए।

भानु शाही ने कहा कि यह घटना सरकार की संवेदनहीनता और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा जो लोग बात-बात पर प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगते हैं आज उनके राज में एक मासूम बच्ची तड़प कर मर गई, इस बच्ची की मौत के असली गुनहगार आप हैं आपका सिस्टम और हेमंत सरकार है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश देखा गया, लोगों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और 108 एंबुलेंस सेवा को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाया जाएं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728