जगन्नाथपुर मेला: प्रशासन ने कसी सुरक्षा और स्वच्छता की कमर, प्लास्टिक पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Share

RANCHI : प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य और सुरक्षित होगा। मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें उपायुक्त, एसडीओ, एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद अधिकारी मेला स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे और सुरक्षा-सुविधाओं का जायजा लिया

इस बार मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। एसडीओ ने साफ तौर पर कहा कि मेला स्थल पर प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सफाई, ट्रैफिक नियंत्रण, जल व्यवस्था और मेडिकल सुविधा को भी मजबूत किया गया है।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नक्शा, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और आपातकालीन हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें ताकि यह ऐतिहासिक मेला शांतिपूर्ण और सफल रूप से संपन्न हो सके। जगन्नाथपुर मेला इस बार पूरी सुरक्षा, सुव्यवस्था और स्वच्छता के साथ आयोजित किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930