बिहार चुनाव: रोहिणी आचार्य के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, कहा- अभी शादी की बात नहीं, सुहागरात की क्या बात करें?

Share

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है, एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में रणनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेजस्वी यादव की बहन डॉ. रोहिणी आचार्य का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

मीडिया से बातचीत के दौरान जब रोहिणी आचार्य से यह पूछा गया कि महागठबंधन की ओर से अब तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने जवाब में कहा अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, ये कैसे पता चलेगा? उन्होंने आगे कहा कि अभी तो वोटर अधिकार की बात चल रही है जो ज्यादा जरूरी है, उसी पर फोकस किया जा रहा है।

बता दें कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, आरजेडी लगातार तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा मानकर चल रही है और पार्टी अध्यक्ष लालू यादव भी उन्हें आगे बढ़ाते नजर आते हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक राहुल गांधी ने तेजस्वी को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, जिससे अटकलें तेज हैं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी की मुहर के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। दूसरी ओर एनडीए गठबंधन में स्थिति स्पष्ट नजर आ रही है।

जेडीयू, बीजेपी और अन्य घटक दलों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है, एनडीए की ओर से चुनावी तैयारियों में भी तेजी देखी जा रही है। महागठबंधन की ओर से हाल ही में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भी सत्ता पक्ष लगातार निशाना साध रहा है, वहीं विपक्ष का दावा है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के मुद्दे पर जनता को जागरूक किया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031