बिहार में नहीं हुई 3 पाकिस्तानी आतंकियों की एंट्री, ADG ने बताया ट्रैवल रूट

Share

PATNA : बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, बीते दिनों बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकियों के बिहार में घुसने की आशंका जताई गई थी जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

ADG पंकज दराद ने बताया है कि जांच के दौरान यह साफ हो गया है कि जिन तीन पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, उन्होंने बिहार में प्रवेश नहीं किया है। उन्होंने बताया कि ये तीनों व्यक्ति दुबई से नेपाल के काठमांडू पहुंचे थे और वहां से मलेशिया रवाना हो गए, जांच में इनके पासपोर्ट की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि ADG दराद ने यह भी कहा कि यह पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद जैसे किसी आतंकी संगठन से जुड़े हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इनकी बिहार में कोई एंट्री नहीं हुई है।

जिन तीन पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, उनकी पहचान इस प्रकार है हसनैन अली (निवासी – रावलपिंडी, पाकिस्तान). आदिल हुसैन (निवासी – उमरकोट, पाकिस्तान), मोहम्मद उस्मान (निवासी – बहावलपुर, पाकिस्तान) बताया जा रहा है कि इन तीनों के पासपोर्ट इसी वर्ष जारी किए गए हैं और इनके तार पाकिस्तान से जुड़े होने की बात सामने आई थी। इस आधार पर एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद से इनके संबंधों की भी जांच शुरू की थी, हालांकि अब इनके बिहार में प्रवेश की बात खारिज हो चुकी है, लेकिन राज्य की सुरक्षा एजेंसियां अभी भी पूरी तरह सतर्क हैं। सीमावर्ती जिलों में गश्त और निगरानी लगातार जारी है और ATS को भी एक्टिव मोड में रखा गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031