Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर INDIA गठबंधन का बड़ा मार्च आज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी एकजुटता का एक और बड़ा प्रदर्शन आज बिहार की राजधानी पटना में होने जा रहा है। विशेष बात यह है कि यह आयोजन बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है, जिससे इसके राजनीतिक मायने और भी बढ़ जाते हैं।

INDIA गठबंधन के प्रमुख नेता आज वोटर अधिकार यात्रा के समापन अवसर पर एक विशाल मार्च में हिस्सा लेंगे। यह मार्च गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से सुबह 11 बजे शुरू होकर हाईकोर्ट के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक प्रस्तावित है। हालांकि जिला प्रशासन ने मार्च को केवल डाकबंगला चौराहा तक ही अनुमति दी है, जिस पर विपक्षी नेताओं ने नाराजगी जताई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मार्च के लिए विशेष रूप से एक बस भी तैयार की गई है, जिस पर INDIA गठबंधन के शीर्ष नेता सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ेंगे। मार्च का रूट गांधी मैदान गेट नंबर एक से शुरू होकर एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, नेहरू पथ और इनकम टैक्स चौराहा से होते हुए आंबेडकर पार्क तक निर्धारित किया गया है। यात्रा के अंतिम स्थल पर दोपहर 1 बजे नेताओं द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा।

इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान सहित INDIA गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

17 अगस्त को शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा ने लगभग 1300 किलोमीटर का सफर तय किया है, इस यात्रा का उद्देश्य आम जनता को कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ जागरूक करना है। यह यात्रा विपक्षी गठबंधन के उस अभियान का हिस्सा है, जिसके जरिए वह चुनावी निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मुद्दा जनता के बीच ले जाना चाहता है।

सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा मार्च को सीमित अनुमति दिए जाने से महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में रोष है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यदि कार्यकर्ताओं ने निर्धारित रूट से आगे मार्च करने का प्रयास किया, तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक या प्रदर्शन भी हो सकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930