भागलपुर में संगठनात्मक चुनाव को लेकर जदयू की अहम बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

Share

भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय भागलपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद शाह ने की, जबकि जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा तय करना, चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की रणनीति बनाना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

अध्यक्षीय संबोधन में अर्जुन प्रसाद शाह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत होती है। उन्होंने सभी प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराएं, ताकि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार ने अपने संबोधन में संगठनात्मक चुनाव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय-सारणी का पालन करते हुए सदस्यता सूची का सत्यापन, नामांकन प्रक्रिया, जांच एवं मतदान की तैयारी पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें। कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जिला भागलपुर में संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न होंगे।

जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों का प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव 20 फरवरी से 23 फरवरी तक होना सुनिश्चित हुआ है तथा जिला अध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च को होना सुनिश्चित हुआ है। इसके अतिरिक्त, बैठक में चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की लिखित प्रति भी सभी प्रखंड प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। चुनाव के प्रत्येक चरण—नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना—के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन की एकता और गरिमा को सर्वोपरि रखें। कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता हीरा पांडे, जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, जिला महासचिव अशोक सिन्हा, जिला महासचिव प्रमोद मंडल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी शाह, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ राजीव सिन्हा, जिला अध्यक्ष किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ नंदन राय के साथ-साथ सभी प्रखंडों के प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31