Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवादा अपहरण कांड: 18 दिन बात भी अपहृत महिला व बच्चो का नहीं मिला सुराग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में महिला और बच्ची के कथित अपहरण मामले में 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। पीड़ित परिवार लगातार थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन महिला और उसकी बच्ची की बरामदगी नहीं हो पाई है।

ज्ञात हो कि 5 फरवरी को कपड़ा खरीदने निकली 30 वर्षीय महिला को कथित तौर पर कुछ लोगों ने जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। अगले दिन सुबह महिला ने फोन कर परिजनों को बताया था कि उसे और बच्चों को एक कमरे में बंद कर रखा गया है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि वे रोजाना थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। परिवार को आशंका है कि महिला को शादी की नीयत से जबरन ले जाया गया है। इधर, मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।

प्रभारी थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और तकनीकी जांच भी जारी है। उन्होंने कहा कि टीम लगातार प्रयासरत है और जल्द ही महिला व बच्ची को बरामद करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल, कई दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और परिजन अपनों की सुरक्षित वापसी की आस में थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031