मथुरा सड़क हादसे ने छीनी छह जिंदगियां, सभी मृतकों की पहचान हुई

Share

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार कंटेनर ने स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल है। पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार मृतकों में औरैया के एरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती जिले के ग्राम भेलबल निवासी देवेश, कन्नौज निवासी असलम, दिल्ली निवासी संतोष, औरैया निवासी अनुराग और फिरोजाबाद निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। घायल औरैया निवासी शिवकांत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त उनके दस्तावेजों से करते हुए घटना की जानकारी परिवार को दे दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के नांगलोई से स्लीपर बस यात्रियों को लेकर कानपुर देहात के रसूलाबाद के लिए रवाना हुई थी।जब बस सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास पहुंची तो कुछ यात्रियों ने लघुशंका जाने के लिए बस रुकवाई। बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी। बस से कुछ यात्री नीचे उतरकर किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले तो बस को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि हादसा दोनों वाहन चालाकों की लापरवाही की वजह से हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728