Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली मजबूती, सीएम नीतीश कुमार ने 1224 नवनियुक्त डॉक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अनुभव प्रकाश, मृणाल कुमार, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, रविरंजन कुमार, उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन और अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उपस्थित अन्य नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखेंगे।”

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में जहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक आवश्यकता है। नवनियुक्त विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है और यह नियुक्ति उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी को समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति और नवनियुक्त चिकित्सक उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031