Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वीर बाल दिवस पर पीएम मोदी ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस साहिबजादों के साहस, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर साझा किए अपने संदेश में कहा कि इस अवसर पर माता गुजरी जी की अडिग आस्था और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं का भी स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस साहस, दृढ़ संकल्प और धर्मनिष्ठा से जुड़ा हुआ दिन है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोदी ने कहा कि साहिबजादों के जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने देशवासियों से उनके मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्र साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह थे। साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह ने वर्ष 1705 में चमकौर के युद्ध में मुगल सेना से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। वहीं, छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सरहिंद में इस्लाम स्वीकार करने से इनकार करने पर दीवार में जीवित चिनवा दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

माता गुजरी जी ने भी इस पीड़ा के बीच अपने प्राण त्याग दिए। साहिबजादों का यह सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में धर्म, सत्य और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए दिए गए अद्वितीय उदाहरण के रूप में स्मरण किया जाता है। वीर बाल दिवस हर वर्ष 26 दिसंबर को उनके शौर्य, बलिदान और अटूट आस्था को नमन करने के लिए मनाया जाता है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31