पटना मेट्रो परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Share

–गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर दिया जोर

पटना, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को नेहरू पथ पर चल रहे पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स गोलंबर, हाईकोर्ट चौराहा और हनुमान मंदिर के समीप पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही नेहरू पथ पर दो फुट ओवरब्रिज बनाने को कहा।

जेडी विमेंस कॉलेज और हाईकोर्ट चौराहे के पास बनेंगे फुट ओवरब्रिज

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ पर पैदल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेडी विमेंस कॉलेज तथा हाईकोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण के साथ आम नागरिकों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पटना मेट्रो परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ सुरक्षा और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना राजधानी की परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इसके निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए।

यातायात और आम लोगों की सुविधा का रखें ध्यान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। इसके लिए निर्माण स्थलों के आसपास यातायात प्रबंधन, आवागमन की सुगमता और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य व्यवस्थित और समन्वित तरीके से संचालित किए जाएं, ताकि शहरवासियों के दैनिक आवागमन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। विकास कार्यों के साथ-साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031