—गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, कई अधिकारियों को साइबर क्राइम, निगरानी ब्यूरो और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी
पटना, 11 अक्टूबर। बिहार में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों को विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दो आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती
अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस अधिकारी नारायण उपाध्याय को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, फुलवारीशरीफ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, कार्तिकेयन एनके को सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।
बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों का स्थानांतरण
बिहार पुलिस सेवा के जिन पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनकी नई तैनाती इस प्रकार है।
- संजय कुमार झा — अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
- अजय कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना।
- सुरेंद्र कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना।
- राम पुकार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना।
- भास्कर रंजन — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव, बक्सर।
- नवीन कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, मधुबनी।
- मनीष चंद्र चौधरी — पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, मधेपुरा।
- मंगलेश कुमार सिंह — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार।
- दीपक कुमार — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, नगर, मुजफ्फरपुर।
- धीरेन्द्र कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12, भीमनगर, सुपौल।
- लव कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, शेखपुरा।
- सुमन कुमार शर्मा — पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का कार्यालय, पटना।
- ममता प्रसाद — पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना।
- जय प्रकाश सिंह — पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-18, डुमरांव।
- प्रांजल — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सीवान सदर।
- अनिकेत अमर — पुलिस उपाधीक्षक, सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर।
- आशीष राज — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, मसौढ़ी, पटना।
- संतोष कुमार पोद्दार — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, खगड़िया।
- ज्योति कुमारी — पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, पटना।
- मनीषा बेबी — पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
- सुमित शेखर — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर, छपरा।
- मो. फैसल चांद — पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, सारण।
- रवि कुमार — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर, भोजपुर।
- कृष्ण कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सीवान।
- संजय कुमार सिन्हा — पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2), औरंगाबाद।
- आशुतोष कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, रेल, कटिहार।
- रजनीश कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, अररिया।




साइबर क्राइम और कानून-व्यवस्था से जुड़े पदों पर तैनाती
स्थानांतरण सूची में साइबर क्राइम इकाइयों, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई, रेलवे पुलिस, यातायात पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के अनुरूप संबंधित इकाइयों और जिलों में तैनात किया गया है।






