लक्ष्य रायचंदानी के नाबाद शतक से भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, तीन मैचों की युवा एकदिवसीय श्रृंखला में भारत ने किया क्लीन स्वीप

Share

राजकोट, 23 सितंबर । कप्तान लक्ष्य रायचंदानी की नाबाद 110 रन की शानदार पारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की युवा एकदिवसीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

लक्ष्य ने खेली कप्तानी पारी

निरंजन शाह स्टेडियम में लक्ष्य रायचंदानी ने 106 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने पूरे लक्ष्य का पीछा करते हुए धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन बनाए रखा और टीम को जीत तक पहुंचाकर नाबाद लौटे।

पहले दो मुकाबलों में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने से चूकने वाले लक्ष्य ने तीसरे मैच में अपनी लय को बड़ी पारी में बदला। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और कप्तानी पारी खेलते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।

आर्यवीर के साथ अच्छी शुरुआत

255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। लक्ष्य ने आर्यवीर सहवाग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आर्यवीर ने पांच चौकों की मदद से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन जैकब पीट्ज की गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके।

मैट्यू लॉफ ने लॉन्ग ऑन पर उनका आसान कैच लपक लिया। इसके बाद वीके विनीत भी बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन लक्ष्य ने एक छोर संभाले रखा और भारतीय पारी को आगे बढ़ाते रहे।

कुशाग्र के साथ 85 रन की साझेदारी

तीसरे विकेट के लिए लक्ष्य ने कुशाग्र ओझा के साथ 85 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कुशाग्र के आउट होने के बाद भी लक्ष्य ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को लक्ष्य के करीब ले गए।

उनका साथ देने के लिए अन्वय द्रविड़ की जगह टीम में शामिल किए गए रजत बघेल क्रीज पर आए। रजत ने महज 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन की तेज पारी खेली। दोनों ने मिलकर भारत की जीत आसान कर दी।

भारत ने 41.2 ओवर में चार विकेट खोकर 255 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 254 रन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 254 रन बनाए। जेड हॉलिक ने 88 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे। वहीं नील पटेल ने 71 गेंदों पर 51 रन बनाए।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30