यश की ‘टॉक्सिक’ अब अंग्रेजी में भी बड़े पर्दे पर, 4 सितंबर से देशभर के चुनिंदा थिएटर्स में होगी रिलीज

Share

मुंबई, 03 सितंबर। रॉकिंग स्टार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर नई घोषणा सामने आई है। फिल्म का अंग्रेजी वर्जन 4 सितंबर 2026 से देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म को कन्नड़ के साथ अंग्रेजी में भी मूल रूप से शूट किया गया है। ऐसे में दर्शकों को अब बड़े पर्दे पर ‘टॉक्सिक’ को अंग्रेजी भाषा में देखने का मौका मिलेगा। इस वर्जन की रनटाइम 2 घंटे 57 मिनट है।

चुनिंदा शहरों के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म का अंग्रेजी वर्जन मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम समेत कई प्रमुख शहरों के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगा। टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा संबंधित थिएटर काउंटरों पर भी उपलब्ध होंगे।

यश के साथ नजर आएंगी कई प्रमुख अभिनेत्रियां

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में हैं। एक्शन, ड्रामा और भव्य विजुअल्स से सजी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है।

कहानी में यश का भी योगदान

‘टॉक्सिक’ की कहानी में यश ने बतौर सह-लेखक भी योगदान दिया है। रिलीज के बाद से फिल्म अपने एक्शन, सिनेमैटोग्राफी और अनोखी विजुअल दुनिया के लिए चर्चा में रही है।

अंग्रेजी वर्जन में बरकरार रहेगा सिनेमाई अनुभव

2 घंटे 57 मिनट का अंग्रेजी वर्जन फिल्म का अपेक्षाकृत छोटा कट है। हालांकि, निर्माताओं के मुताबिक इसमें कहानी और फिल्म की सिनेमाई दुनिया का सार बरकरार रखा गया है। अंग्रेजी वर्जन की रिलीज के साथ दर्शकों को यश की इस चर्चित फिल्म को एक नए भाषाई अनुभव के साथ बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031