टीआईएफएफ 2026 में भारत की धमाकेदार दस्तक, नाना पाटेकर की ‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Share

मुंबई, 04 सितंबर । भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का क्षण आने वाला है। अभिनेता नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म ‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ प्रतिष्ठित टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (टीआईएफएफ) 2026 में अपने वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सिनेमा जगत में खासा उत्साह है।

अनंत नारायण महादेवन ने किया निर्देशन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार अनंत नारायण महादेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत ने किया है। फिल्म का निर्माण कैमरा टेक फिल्म्स प्रोडक्शन और एनएच स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है। इसकी पटकथा जाने-माने लेखक सीपी सुरेंद्रन ने लिखी है, जबकि संगीत अमर मोहिल ने दिया है।

1966 के मदाथारुवी हत्याकांड से प्रेरित

‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ भारत के चर्चित न्यायिक रहस्यों में शामिल 1966 के मदाथारुवी हत्याकांड से प्रेरित है। जून 1966 में केरल के रानी में मदाथारुवी नदी के किनारे 43 वर्षीय विधवा मरियाक्कुट्टी का शव मिला था। पांच बच्चों की मां मरियाक्कुट्टी की हत्या ने उस समय सनसनी पैदा कर दी थी।

फिल्म इसी चर्चित हत्या और उससे जुड़े रहस्यों की जांच को कहानी के केंद्र में रखती है। इसमें आस्था, दबाव और सत्य की तलाश के बीच सामने आने वाले घटनाक्रम को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है।

पादरी की भूमिका में नजर आएंगे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर फिल्म में एक पादरी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा आशीष विद्यार्थी, आदिल हुसैन, गौतम रोडे, जॉय सेनगुप्ता और पंखुड़ी अवस्थी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में नाना का किरदार कहानी के रहस्य और घटनाक्रम से महत्वपूर्ण रूप से जुड़ा हुआ है।

जारी हुआ फिल्म का पोस्टर

फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसमें नाना पाटेकर पादरी के रूप में हाथ में माला थामे गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। पोस्टर से फिल्म के गंभीर और रहस्यमय विषय की झलक मिलती है।

टीआईएफएफ में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद रिलीज पर नजर

‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ का टीआईएफएफ 2026 में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म की प्रस्तुति भारतीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। वर्ल्ड प्रीमियर के बाद फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031