पलामू की बटाने नदी में डूबे बिहार के तीन दोस्तों में दूसरे का भी शव बरामद, 36 घंटे बाद मिली टेनी की लाश; पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक

Share

पलामू। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बटाने नदी में डूबे बिहार के तीन दोस्तों में से तीसरे युवक का शव सोमवार को करीब 36 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। तीनों युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के मिनी बीघा गांव के रहने वाले थे और शनिवार शाम पिकनिक मनाने के दौरान नदी में डूब गए थे।

तीनों दोस्त नहाने के दौरान नदी में डूबे

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र साव, रितिक और टेनी शनिवार को पिकनिक मनाने के लिए हरिहरगंज स्थित बटाने नदी पहुंचे थे। तीनों नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने राजेंद्र साव को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला था। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

रविवार को मिला था रितिक का शव

हादसे के बाद नदी में लापता दोनों युवकों की तलाश जारी रही। रविवार को बटाने पुल के पास रितिक का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद तीसरे युवक टेनी की तलाश की जा रही थी।

सियरभूंका के पास मिला टेनी का शव

सोमवार को हरिहरगंज के सियरभूंका इलाके में बटाने नदी से टेनी का शव बरामद किया गया। करीब 36 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शव मिलने से खोजबीन में जुटी टीम ने राहत की सांस ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी मामले की जानकारी दी थी। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश अभियान चलाकर टेनी का शव बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बटाने नदी से एक और युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तीनों युवकों के डूबने की घटना के बाद मिनी बीघा गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031