जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो की हालत बिगड़ी, BP 84/39 पहुंचा; 16वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

Share

रांची, 17 अगस्त । झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ने का दावा किया गया है। छात्रों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सदर अस्पताल में भर्ती महतो की भूख हड़ताल सोमवार को 16वें दिन भी जारी रही।

BP 84/39, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी

छात्रों के मुताबिक, सोमवार को चिकित्सकीय जांच के दौरान देवेंद्र नाथ महतो का ब्लड प्रेशर 84/39 एमएमएचजी दर्ज किया गया। उन्हें सीने में दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी और लगातार बढ़ती कमजोरी की शिकायत भी बताई गई है। जांच में शरीर में कीटोन की मात्रा भी पाए जाने का दावा किया गया है।

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। एक्स-रे, रक्त जांच, शुगर जांच समेत अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए जा रहे हैं।

इलाज के बावजूद भूख हड़ताल जारी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लगातार मेडिकल जांच और उपचार के बावजूद महतो ने भूख हड़ताल समाप्त नहीं की है। लंबे समय से भोजन नहीं लेने के कारण उनकी शारीरिक कमजोरी बढ़ने और स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने का दावा किया गया है।

इस बीच छात्रों ने कहा है कि देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी जारी है, लेकिन जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन भी जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031