Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विश्वप्रसिद्ध बाबा अजगैवीनाथ धाम से श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर/पटना, 28 जुलाई। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा अजगैवीनाथ धाम से मंगलवार को श्रावणी मेला 2026 का भव्य और आध्यात्मिक शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की तथा ‘श्रावणी मेला 2026’ मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया।

हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होगा उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया के करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का महापर्व है। उन्होंने घोषणा की कि सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र को उत्तराखंड के हरिद्वार की तर्ज पर आधुनिक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत गंगा तट पर मजबूत तटबंध, बेहतर सड़कें और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल और रोपवे परियोजना को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुप्रतीक्षित अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2027 से पहले हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही बाबा अजगैवीनाथ धाम से अगुवानी घाट तक रोपवे निर्माण तथा स्थानीय एयरपोर्ट के विकास की दिशा में भी सरकार तेजी से कार्य करेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लॉन्च हुआ ‘श्रावणी मेला 2026’ ऐप

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘श्रावणी मेला 2026’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप के माध्यम से देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे बाबा अजगैवीनाथ मंदिर के लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा मेले से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ऐप में मिलेंगी रूट, स्वास्थ्य और सुरक्षा की जानकारी

भागलपुर जिला प्रशासन और भागलपुर ट्रिपल आईटी (IIIT) के संयुक्त प्रयास से विकसित इस ऐप की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि इसमें मेले का रूट चार्ट, स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा सेवाएं तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जो श्रद्धालु किसी कारणवश सुल्तानगंज नहीं पहुंच पाएंगे, वे ऐप के जरिए उत्तरवाहिनी गंगा और बाबा अजगैवीनाथ मंदिर की पूजा-अर्चना का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने विकास योजनाओं का किया समर्थन

समारोह में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल तथा बांका सांसद गिरधारी प्रसाद यादव ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास योजनाओं का स्वागत किया। दोनों सांसदों ने इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031