पटना: छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में गिरफ्तार किए गए राजद नेता Tej Pratap Yadav को बेउर जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद वह सीधे लालू आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव कौटिल्य नगर स्थित आवास से बाहर निकले और वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया था।
अब जेल से रिहाई के बाद तेज प्रताप यादव की सक्रियता ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Post Views: 266






