रांची में कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की हवाई फायरिंग, राइफल समेत आरोपी गिरफ्तार

Share

रांची, 25 जुलाई। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके में शुक्रवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त कर ली है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनात दो बॉडीगार्ड आपस में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक बॉडीगार्ड दीपक ने अपनी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना के बाद दूसरे बॉडीगार्ड प्रकाश ने तत्काल कांके थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपित दीपक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई राइफल भी जब्त कर ली है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर पांडे ने शनिवार को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त कर ली गई है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930