रांची: डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन हाजिर, अभिनंदन कुमार को मिली कमान

Share

रांची, 25 जुलाई। राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। विभागीय आदेश जारी कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

अभिनंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी

दीपिका प्रसाद को हटाए जाने के तुरंत बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। जारी आदेश में उन्हें अविलंब पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नए थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और पुलिसिंग को और सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हटाए जाने के कारणों का खुलासा नहीं

हालांकि, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को हटाने के पीछे क्या कारण रहे, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल इस प्रशासनिक बदलाव को नियमित विभागीय कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930