श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने निकले भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका

Share

चतरा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चतरा के केसरी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया। हालांकि, सदर थाना पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर पुतला अपने कब्जे में ले लिया और दहन नहीं होने दिया।

पुतला दहन को लेकर हुई नोकझोंक

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुमन सौरव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता केसरी चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी शुरू की।

इस दौरान पहले से तैनात पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसे लेकर कुछ देर के लिए पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा।

गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमन सौरव ने आरोप लगाया कि श्रीनिवास की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दबाव में पुलिस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के अधिकार का भी हनन कर रही है। उनका आरोप था कि झारखंड में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और श्रीनिवास की गिरफ्तारी भी उसी का हिस्सा है।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

सुमन सौरव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी।

उन्होंने श्रीनिवास की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि जनता सरकार की नीतियों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930