झारखंड में SIR अभियान को मिला बल: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने खुद भरा प्रपत्र, मतदाताओं से की अपील

Share

रांची — झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खुद आगे आकर उदाहरण पेश किया। दोनों नेताओं ने स्वयं एन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

राज्यपाल ने लोक भवन में भरा प्रपत्र
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के लोक भवन में 63-रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-16 की बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) मंजू कच्छप को स्वयं भरा और हस्ताक्षरित प्रपत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कुमार रजत उपस्थित रहे।

मतदाताओं से की सहयोग की अपील
राज्यपाल ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि जब BLO उनके घर गणना प्रपत्र लेकर आएं, तो वे उसे समय पर भरकर हस्ताक्षर सहित जमा करें, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।

मुख्यमंत्री ने भी भरा SIR फॉर्म
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके स्थित अपने आवासीय कार्यालय में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 के लिए स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस दौरान उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना प्रपत्र भरा।

लोकतंत्र में भागीदारी पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से तय समय सीमा के भीतर SIR प्रक्रिया पूरी करने और मतदाता सूची में अपनी जानकारी सत्यापित कराने की अपील की।

“शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला”
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन और शुद्ध होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ सह एडीएम धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लोकतांत्रिक जागरूकता का संदेश
राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं प्रपत्र भरने को लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आम मतदाताओं को भी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031