सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ के सीक्वल का ऐलान, एक बार फिर साथ आएगी हिट टीम

Share

मुंबई। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की सफलता के बीच निर्माताओं ने इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

फिल्म के लेखक और निर्माता राज निदिमोरु ने विशाखापट्टनम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि ‘मां इंटी बंगारम 2’ पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीक्वल में भी सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक नंदिनी रेड्डी की सफल टीम एक बार फिर साथ नजर आएगी।

पहले सप्ताह में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस महिला-केंद्रित फिल्म को इसकी भावनात्मक कहानी, दमदार लेखन और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए सराहा जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के पहले ही सप्ताह में ‘मां इंटी बंगारम’ ने दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

राज निदिमोरु ने खुशी जताते हुए कहा कि इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में उनकी चर्चित परियोजनाओं ‘स्त्री’ और ‘द फेमिली मैन’ से भी खास जगह बनाई है। उनके मुताबिक, इस सफलता ने महिला प्रधान फिल्मों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।

मातृत्व अवकाश से पहले पूरे करेंगी मौजूदा प्रोजेक्ट

सीक्वल की घोषणा ऐसे समय हुई है जब सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की है। अभिनेत्री ने बताया है कि वह अपने मौजूदा प्रोजेक्ट पूरे करने के बाद कुछ समय के लिए मातृत्व अवकाश लेंगी।

ऐसे में फिल्म के अगले भाग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। हालांकि निर्माताओं ने अभी सीक्वल की शूटिंग और रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930