Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गंगा तटों की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधी कार्य एक माह में पूरा करने का निर्देश, जवनिया में सचिव ने किया निरीक्षण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने गुरुवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित उत्तर प्रदेश सीमा से सटे जवनिया गांव में गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गंगा नदी के लगातार कटाव से होने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कटाव निरोधी एवं संरक्षण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अधिकारियों ने सचिव को बताया कि गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर और दामोदरपुर (जवनिया) गांवों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए लगभग 1200 मीटर लंबाई में कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति 52.56 करोड़ रुपये की है और वर्तमान में कार्य तेजी से जारी है।

डॉ. सिंह ने अभियंताओं और संवेदकों को निर्देश दिया कि मानसून की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा कटाव निरोधी कार्यों को हर हाल में अगले एक माह के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सचिव ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद शाहपुर प्रखंड के गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर और जवनिया समेत आसपास के गांवों को गंगा नदी के कटाव से प्रभावी सुरक्षा मिलेगी। इससे स्थानीय आबादी, कृषि भूमि और सार्वजनिक परिसंपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित होगा।

निरीक्षण के दौरान विभाग के वरीय अभियंता, कार्यपालक अभियंता, अन्य विभागीय पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930