रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मेडिकल यूनिवर्सिटी और अस्पताल परियोजना पर चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और अनुराग बेहर के बीच रांची में फाउंडेशन की ओर से बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर साझा सहयोग की बात
बैठक में राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में कार्य किए जाने को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
फाउंडेशन के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
इस मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी और फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल भी उपस्थित थे।
Post Views: 100






