सात सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विकास और सुशासन पर हुई चर्चा
पटना : नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार को “समृद्ध बिहार” नामक विशेष कलाकृति भेंट की। यह कलाकृति पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड सरकारी आवास पर सादर समर्पित की गई।
इस अवसर पर नीतीश कुमार को क्लाइमेट लीडर और ग्लोबल थिंकर जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद के उपनेता Lalan Saraf, सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक Sanjay Gandhi तथा वरिष्ठ नेता Harendra Singh भी मौजूद रहे।
“समृद्ध बिहार” कलाकृति को राज्य के विकास विजन और सुशासन मॉडल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कलाकृति को प्रवीण कुमार “घन्टु” और मंजूर आलम “बुलेट” ने तैयार किया है।
सात सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के विकास, सुशासन और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।





