18 से 21 मई तक सुबह 11 बजे के बाद नहीं चलेंगी कक्षाएं
पटना: पटना में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है। 18 मई से 21 मई 2026 तक सुबह 11 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।
जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय प्रबंधन को समय सारिणी पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।
Post Views: 89






