नई दिल्ली : देशभर में आज यानी 14 मई 2026 से Amul दूध के दाम बढ़ गए हैं। कंपनी ने सभी प्रमुख वैरिएंट पर ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू की है। नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई हैं।
अमूल गोल्ड, अमूल ताजा, काउ मिल्क समेत कई पैक अब महंगे मिलेंगे। कंपनी ने बढ़ती उत्पादन लागत, ऑपरेशन खर्च और किसानों को बेहतर भुगतान देने को इस फैसले की वजह बताया है।
पशु चारा, ट्रांसपोर्ट और पैकेजिंग लागत में लगातार बढ़ोतरी का असर दूध की कीमतों पर पड़ा है। वहीं Mother Dairy ने भी दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।
इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की रसोई और मासिक बजट पर पड़ने वाला है।
Post Views: 332






