झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर राज्यभर में शोक की लहर, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

Share

रांची, 13 मई । झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने रांची के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।

माधव लाल सिंह, गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। वे सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। वे गोमिया क्षेत्र के विकास, आम लोगों की समस्याओं और आम लोगों से सीधे जुड़ाव के कारण जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।

माधव लाल सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

राज्यपाल ने जताया शोक

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने जनसेवा और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।

हेमंत सोरेन बोले- जनसेवा में योगदान हमेशा याद रहेगा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि माधव बाबू ने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने प्रार्थना की कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

बाबूलाल मरांडी ने बताया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने माधव लाल सिंह को लोकप्रिय जननेता बताते हुए कहा कि उनका निधन राजनीति जगत के लिए एक बड़ा शून्य छोड़ गया है।

उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सादगी और समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930