‘सिस्टम’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ती दिखीं सोनाक्षी और ज्योतिका

Share

फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जिन्हें पंगा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा ने मिलकर किया है।

हाई-प्रोफाइल वकील के किरदार में सोनाक्षी

ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा ‘नेहा राजवंश’ नाम की एक हाई-प्रोफाइल और आत्मविश्वासी वकील की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। उनके पिता के किरदार में आशुतोष गोवारिकर दिखाई दे रहे हैं।

वहीं ज्योतिका ‘सारिका रावत’ नाम की कोर्ट स्टेनोग्राफर की भूमिका में नजर आएंगी।

न्याय व्यवस्था और सत्ता के दुरुपयोग पर आधारित कहानी

ट्रेलर में न्याय व्यवस्था के भीतर छिपे अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है।

फिल्म की कहानी दो महिलाओं के संघर्ष पर आधारित है, जो ‘सिस्टम’ के खिलाफ जाकर सच सामने लाने का फैसला करती हैं। ट्रेलर में दमदार संवाद, कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कहानी की झलक देखने को मिली है।

22 मई को होगी रिलीज

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर 22 मई को रिलीज होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930