कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में पहुंचे सम्राट चौधरी, बोले – पश्चिम बंगाल की राजनीति का नया अध्याय सुरु

Share

–कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पटना, 09 मई । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। यह भव्य समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

एक्स पर साझा किया समारोह का वीडियो

सम्राट चौधरी ने समारोह का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन का ऐतिहासिक क्षण देखने पहुंचे हैं। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की संगठन शक्ति, जनविश्वास और राष्ट्रवादी राजनीति की बड़ी उपलब्धि बताया।

विभिन्न राज्यों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई।

“गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की अविराम यात्रा”

सम्राट चौधरी ने कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की अविराम यात्रा” जनसमर्थन और राजनीतिक विस्तार का प्रतीक बन चुकी है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक और स्मरणीय क्षण रहेगा।

समारोह में बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

कोलकाता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में खासा उत्साह देखा गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930