Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अभियान शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–पटना समेत विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण

पटना, 09 मई । भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग अभियान के तहत शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। यह अभियान पूरे बिहार में 31 मई तक चलेगा, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बेगूसराय, बांका और नवादा में वरिष्ठ नेताओं ने किया उद्घाटन

बेगूसराय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा बिहार प्रदेश के महामंत्री संगठन भीखु भाई दलसनिया ने संयुक्त रूप से किया। वहीं बांका जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवादा जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर ने किया। मुजफ्फरपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता तथा भाजपा बिहार प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी और बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने संयुक्त रूप से किया।

पटना ग्रामीण में विजय सिन्हा और रामकृपाल यादव रहे मौजूद

पटना ग्रामीण जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि

इन प्रशिक्षण वर्गों में जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा पर दिया जा रहा जोर

भाजपा अपने संगठनात्मक वैशिष्ट्य के तहत समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण अभियान संचालित करती है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक दृष्टिकोण और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठनात्मक संरचना, सेवा कार्य, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।

राष्ट्र निर्माण के संकल्प को बताया पार्टी का मूल उद्देश्य

कार्यकर्ताओं को यह भी बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक वैचारिक आंदोलन है। “भारत माता की जय”, राष्ट्र प्रथम की भावना और अंत्योदय के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है।

दो दिन और एक रात्रि तक चलने वाले इन प्रशिक्षण वर्गों में वरिष्ठ नेता एवं प्रशिक्षक विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। बिहार में चल रहा यह व्यापक अभियान संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ता आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930