सीवान-छपरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, जागरण टीम के दो सदस्यों की मौत

Share

सीवान। सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भीषण सड़क हादसे में जागरण टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पचरुखी थाना क्षेत्र में जीओ पेट्रोल पंप के पास रात करीब ढाई बजे हुआ।

मृतकों की पहचान, कई घायल
इस हादसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पिपराइच निवासी आर्या कुमारी और वैद्यनाथपुर मठिया निवासी सुमित कुमार की मौत हो गई।
घायलों में टेम्पो चालक जमीर अहमद सहित गोलू कुमार, संदीप कुमार, बलवंत पांडे, हीरालाल चौधरी, मधु कुमारी, सूरज कुमार और जानवी पांडे शामिल हैं।

कार्यक्रम से लौट रही थी टीम
बताया जा रहा है कि राधे-राधे जागरण एवं झांकी ग्रुप के सदस्य सारण जिले के एकमा के पास आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी लोग टेम्पो से देर रात अपने घर जा रहे थे।

ट्रक से टक्कर बनी हादसे की वजह
जीओ पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक और सामने से आ रहे दूसरे वाहन के बीच टेम्पो चालक संतुलन खो बैठा, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गोलू कुमार और संदीप कुमार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930