Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन: कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, प्रशासन में फेरबदल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीएम बनने के बाद पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राजभवन से लेकर जिलों तक बदली जिम्मेदारियां

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक स्तर पर तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य के कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रविवार, 26 अप्रैल को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

राजभवन में बड़ा बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल के प्रधान सचिव रहे रॉबर्ट एल. चोंगथू को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। उनकी जगह गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गोपाल मीणा इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत मो. सोहैल का भी तबादला किया गया है। उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में सचिव बनाया गया है। साथ ही वे अपने अतिरिक्त प्रभार के रूप में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लखीसराय को मिला नया जिलाधिकारी

कृषि विभाग में विशेष सचिव रहे शैलेंद्र कुमार को लखीसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम

राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदों का कार्यभार संभालें। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक बदलाव से सरकारी कामकाज में गति आएगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार होगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930